UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने के बाद बोर्ड ने छात्रों के अंक साइट पर अपलोड करने का काम पूरा कर लिया है, जल्द ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है. बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि यूपी बोर्ड के चेयरमैन राकेश गर्ग ने राज्य के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से रिजल्ट जारी करने के लिए समय मांगा है. इससे साफ है कि बोर्ड एक-दो दिन में परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध होगी.
12वीं का पर्सेंटेज निकालने का तरीका
- उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं।
- पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं।
- यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं।
- अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है।
- जैसे (400/500) = 0.80 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।
- अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी नंबर मिले हैं।
Read More
- UP Board Result 2022 LIVE Updates: आज शाम तक घोषित हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय, पहले यहां देखें
- UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें परीक्षा परिणाम से जुड़ी ये खबर
- UP Board Result 2022 Date Live: 18 जून तक जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, जानें सीएम योगी ने क्या कहा
रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकेंगे रिजल्ट
वे परीक्षार्थी जो बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे.
सीएम योगी दे चुके हैं निर्देश
UP Board Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
- अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
छात्र बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है और आप घर बैठे अपना यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो ऐसे छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एक नई सुविधा जारी करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में UP10 या UP12 टाइप करना होगा और फिर अपना पर्सनल रोल नंबर डालकर 56,263 पर भेजना होगा. इसके बाद छात्रों को मैसेज के जरिए उनका रिजल्ट मिल जाएगा।
Read More
- UP Board Result 2022 LIVE Updates: आज शाम तक घोषित हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय, पहले यहां देखें
- UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें परीक्षा परिणाम से जुड़ी ये खबर
- UP Board Result 2022 Date Live: 18 जून तक जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, जानें सीएम योगी ने क्या कहा
Imprtant Links
Download 10th Result 2022 (Link Activate Soon) | Server- 1Server– 2 |
Download 12th Result 2022 (Link Activate Soon) | Server- 1Server- 2 |
Join Telegram Channel | Join Now |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Join Now |
Telegram Group | Join Now |